India vs New Zealand 1st Test Stats Preview: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार (19) नवंबर को वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरूआत सुबह 3.30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में कई खास रिकॉर्ड्स भी बन सकते हैं, आइए जानते हैं।
ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड खतरे में
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 52 मैच में 102 छक्के जड़े हैं। अगर वह 6 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़िय़ों की लिस्ट में ब्रेंडन मैकुलम को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे, जिनके नाम 101 मैच में 107 छक्के दर्ज हैं।
लैथम के पास इतिहास रचने का मौका
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कप्तान टॉम लैथम पांचवें नंबर पर हैं और उन्होंने 95 मैच की 171 पारियों में 6450 रन बनाए हैं। 4 रन बनाते ही वो इस लिस्ट में मैकुलम से आगे निकल जाएंगे, जिन्होंने 101 टेस्ट की 176 पारियों में 6453 रन बनाए हैं।
जैमीसन के 100 विकेट
काइल जैमीसन को टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 10 विकेट की जरूरत है। वह पहले ही न्यूजीलैंड के सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं, उन्होंने यह कारनामा सिर्फ नौ टेस्ट मैचों में किया है। 90 विकेट तक पहुंचने में उन्हें 21 टेस्ट लगे हैं, वहीं, 100 विकेट तक पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के सबसे तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हैडली को वहां तक पहुंचने में 25 टेस्ट लगे थे।
बुमराह दिग्गजों को छोड़ सकते हैं पीछे
जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 11वें सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं, और उनके नाम अभी 234 विकेट हैं। इस मैच में वह अगर 9 विकेट हासिल कर लेते हैं तो जवागल श्रीनाथ (236) और बीएस चंद्रशेखर (242) को पीछे छोड़ देंगे।
भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक 65 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 22 और न्यूजीलैंड ने 16 टेस्ट जीते हैं और 27 ड्रॉ रहे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score