India vs New Zealand 1st test Day 1: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच कानपुर में शुरू हो चुका है। ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मैदान पर अनोखा नजारा देखने को मिला। लाइव मैच के दौरान स्टेडियम में पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगे।

Advertisement

यह वाक्या छठे ओवर के दौरान हुआ जब कुछ लोगों को पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए साफ सुना गया। काइल जैमीसन के ओवर में शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान मुरली कार्तिक और उनके साथी कमेंटेटर ऑफ स्पिन गेंद पर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने जमकर 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए।

Advertisement

इस घटना से संबधित वीडियो में आप 33 सेकंड पर जाकर सीधे सुन सकते हैं जब कुछ लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। वहीं अगर मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए आज श्रेयस अय्यर टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।

पहले दिन का पहला सेशन खत्म होने पर टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं वहीं चेतेश्वर पुजारा उनका साथ निभाते हुए नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि ओवरऑल दोनों टीमों के बीच 60 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें से 21 भारत जीता है और 13 बार न्यूजीलैंड को जीत मिली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार