18 जनवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 19 जनवरी को रात में किया जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच के बाद चयनकर्ता वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान करेंगे। वनडे टीम में किन - किन खिलाड़ियों को चुना जाएगा ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

Advertisement

वैसे खबरों की मानें तो रहाणे की वनडे टीम में वापसी होगी तो वहीं चयनकर्ता घरेलू क्रिकेट के बेताज बादशाह सूर्य कुमार यादव को भी वनडे टीम में शामिल करने के बारे में सोच सकते हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या का चयन वनडे टीम में होगा या नहीं ये देखना काफी दिलचस्प होगा। 

Advertisement

गौरतलब है कि फिटनेस की कमी या फिर कहे खुद को और फिट करने के लिए हार्दिक पांड्या ने चयनकर्ताओं से समय मांगा था यही कारण रहा कि टी-20 टीम में शामिल नहीं किया गया। ऐसे में देखना होगा कि वनडे टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी हो पाती है या नहीं। इसके अलावा धोनी को लेकर असमंजस बना हुआ है।

वैसे धोनी का चयन मुश्किल ही नजर आ रहा है। मनीष पांडे को मौका मिलेगा या नहीं ये भी देखना दिलचस्प होगा। वहीं केदार जाधव को भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (C), श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव / अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांडे फिटनेस अनुमति), ऋषभ पंत 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार