25 जनवरी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच माउंट मंगनुई में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम को पहले वनडे में बुरी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड टीम हर हाल में भारत के सामने चुनौती पेश करना चाहेगी।

Advertisement

दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है। न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट खासकर स्पिनर ईश सोढ़ी को शामिल कर सकता है।

Advertisement

ऐसा हुआ तो लॉकी फर्ग्यूसन या डग ब्रेसवेल में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ेगा। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम को पहले वनडे में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरे वनडे के लिए यह हो सकती है न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग XI

रॉस टेलर, टिम साउदी, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कॉलिन मुनरो, ट्रेंट बाउल्ट, टॉम लाथम, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, डग ब्रेसवेल/ ईश सोढ़ी, हेनरी निकोल्स

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार