भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (29 जनवरी) को लखनऊ में दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 से आगे हैं। दूसरे मुकाबले में कुछ रिकॉर्ड्स बन सकते हैं, आइए जानते हैं। 

Advertisement

सूर्यकुमार के 100 छक्के

Advertisement

सूर्यकुमार अगर इस मुकाबले में छह छक्के जड़ लेते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के तीसरे औऱ दुनिया के 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने अब तक खेले गए 46 मैच की 44 में 94 छक्के जड़े हैं। बता दें पिछले साल उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

हार्दिक पांड्या के 4000 रन

कप्तान औऱ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टी-20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने के लिए 43 रनों की दरकार है। पांड्या ने 221 मैच की 191 पारियो में 29.31 की औसत से 3957 रन बनाए हैं।

150 इंटरनेशनल विकेट

Advertisement

पांड्या अगर इस मैच में एक विकेट करते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लेंगे। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के 31वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

युजवेंद्र चहल के 300 विकेट

युजवेंद्र चहल अगर एक विकेट हासिल कर लेते हैं तो भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। फिलहाल इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। चहल ने 74 मैच में 90 विकेट चटकाए हैं, वहीं भुवनेश्वर ने 87 मैच ने 90 विकेट लिए हैं। एक विकेट लेते ही चहल इस लिस्ट में भुवनेश्वर से आगे निकल जाएंगे। बता दें कि इस सीरीज के लिए भुवनेश्वर को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।  

Advertisement

इसके अलावा अगर चहल 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में उनके 300 विकेट पूरे हो जाएंगे। फिलहाल टी-20 में कोई भारतीय गेंदबाज इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार