कोलकाता, 30 सितम्बर| भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 86 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं।
कोहली एंड कंपनी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 17 साल पहले पाकिस्तान ने किया था ये
Advertisement
खराब रोशनी के कारण चार ओवर पहले ही खेल खत्म करने की घोषणा की गई।
BREAKING: अपने चहेते कोहली पर रवि शास्त्री ने किया हमला, निकाली भड़ास
Advertisement
भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 87 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 77 रन बनाए। पुजारा ने 219 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके लगाए। वहीं 157 गेंदों की पारी में 11 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।
जिम्बाब्वे क्रिकेट का बड़ा ऐलान, उठाया ऐसा कदम
कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जीतन पटेल को दो सफलता मिली। नील वेगनर और ट्रेंट बाउल्ट एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।