India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के मैदान पर पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को जमकर तपाया। भारत के गेंदबाज विकेट को तरसते दिखे वहीं इस ऊबाऊ मैच में विकेट लेने के लिए टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने नया पैतरा चला।

Advertisement

अजिंक्य रहाणे ने स्लिप पर मंयक अग्रवाल को जमाया लेकिन गौर करने वाली बात यह थी कि मंयक अग्रवाल घुटनों पर बैठकर फील्डिंग कर रहे थे। पहली झलक में मंयक अग्रवाल को इस अंदाज में फील्डिंग करते देखना थोड़ा अजीब सा लगा। लेकिन, यहां पर भी टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे की चालाकी छिपी हुई थी।

Advertisement

दरअसल गेंद ज्यादा बाउंस नहीं कर रही थी। ऐसे में अगर मंयक अग्रवाल घुटनों पर बैठे रहेंगे तो उनके लिए कैच पकड़ना थोड़ा आसान होता क्योंकि गेंद बाउंस नहीं करेगी और मंयक अग्रवाल आसानी से कैच लपक लेंगे। हालांकि, टीम इंडिया का यह पैतरा सफल साबित नहीं हुआ और टीम इंडिया के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते ही दिखे।

बता दें कि टीम इंडिया की पहली पारी 345 रनों पर सिमट गई। श्रेयस अय्यर ने शानदार 105 रनों की पारी खेली। अय्यर के अलावा शुभमन गिल ने 52 और रवींद्र जडेजा ने 50 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए टीम साउथी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 69 रन देकर 5 विकेट झटके वहीं काइल जैमीसन के खाते में 3 विकेट आए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 128 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार