22 जनवरी। 23 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा। भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 5 वनडे मैच और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
Advertisement
आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 101 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें 51 मैच भारत की टीम जीतने में सफल रही है तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम 44 मैच जीतने में सफल रही है। एक मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा था।
Advertisement
भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पहला वनडे मैच 23 जनवरी को नेपियर में खेला जाएगा।
लाइव टेलीकास्ट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच नेपियर में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयनुसार सुबह 7: 30 बजे से खेला जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट सुबह 6.55 से स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट ऑनलाइन आप हॉट स्टार पर देख सकते हैं।