India vs New Zealand: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 276 रन बनाकर पारी घोषित की जिसके चलते न्यूजीलैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 540 रनो की दरकार है।

Advertisement

टीम इंडिया जीत के दहलीज पर खड़ी है। ऐसे में न्यूजीलैंड को अपने दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर से उम्मीद थी कि वो आएंगे और कुछ हद तक टीम को मुसीबत से निकालने का काम करेंगे। लेकिन रॉस टेलर अलग ही जोन में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। रॉस टेलर हर गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने की कोशिश करते हुए नजर आए।

Advertisement

रॉस टेलर अपनी इस कोशिश में कामयाब ना हो सके और महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रॉस टेलर को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो उन्हें आउट होने की जल्दी पड़ी हो। रॉस टेलर को ऐसी बल्लेबाजी करता देखकर कमेंट्री कर रहे वीवीएस लक्ष्मण को भी काफी हैरानी हुई थी।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल (62) और चेतेश्वर पुजारा (47) ने पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़े। न्यूजीलैंड की टीम ने खबर लिखे जाने तक 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। मालूम हो कि इस मैच की हाइलाइट रहे कीवी गेंदबाज एजाज पटेल जिन्होंने इतिहास रचते हुए पहली पारी में भारत के सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार