India vs New Zealand T20 Match: टीम इंडिया के टी-20 कप्तान रोहित शर्मा को लय में बल्लेबाजी करते देखना फैंस के लिए सुखद एहसास होता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच के जयपुर में खेले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। रोहित शर्मा अपने चिर-परिचित अंदाज में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की खबर लेते हुए नजर आए।

Advertisement

भारत की बल्लेबाजी के शुरुआती ओवर में ही ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर रोहित शर्मा ने डीप मिडविकेट की दिशा में 89 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का लगाया। ट्रेंट बोल्ट की पटकी हुई गेंद को रोहित शर्मा ने एक पल में भाप लिया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया। रोहित शर्मा का यह छक्का दर्शा रहा था कि वो कितनी शानदार लय में हैं।

Advertisement

इससे पहले रोहित शर्मा ने पावरप्ले के दौरान अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। वहीं अगर मैच की बात करें तो  रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए अश्विन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। 

अश्विन ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके। बता दें कि भारतीय टीम इस टी-20 सीरीज में बिना विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बगैर उतरी है। वेंकटेश अय्यर को टीम इंडिया की तरफ से डेब्यू कैप मिली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार