11 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में इंग्लैंड जाने वाली भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया है। उसे दो दिन तक चले इस रोमांचक सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ न्यूजीलैंड लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है।

Advertisement

उसने 2015 विश्व कप में भी फाइनल खेला था। फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता से होगा। मैनचेस्टर में कीवी टीम का यह तीसरा सेमीफाइनल है जिसमें से दो में उसे हार जबकि यह उसकी पहली जीत है। 

Advertisement

वहीं भारत लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में हार कर विश्व कप से बाहर हुई है। 2015 में आस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में भारत को हराया था। 

आपको बता दें कि भारत की सेमीफाइनल में हार के बाद टीम के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट ने इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि पैट्रिक फरहार्ट ने वर्ल्ड कप से पहले ही इस बारे में बीसीसीआई को अवगत करा दिया था। 

सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद पैट्रिक फरहार्ट ने ट्विट कर इस बार का ऑफिशयली ऐलान कर दिया। पैट्रिक फरहार्ट ने लिखा है कि जो उम्मीद थी वैसे तो नहीं हो पाया लेकिन वो टीम इंडिया के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार