India vs New Zealand 1st ODI Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानि रविवार, 11 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 PM बजे से शुरू होगा। हालांकि, मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है, तो ऐसे में चलिए आपके मन में चल रहे इस सवाल का जवाब देते हैं।

Advertisement

अगर मौसम विभाग की मानें तो कल कोटाम्बी स्टेडियम में लगभग परफेक्ट क्रिकेटिंग कंडीशंस की उम्मीद की जा सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पूरे दिन मौसम साफ और धूप वाला रहेगा, तापमान बढ़कर आरामदायक 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और शाम को ये घटकर 13 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। चूंकि बारिश का कोई अनुमान नहीं है, इसलिए क्रिकेट प्रेमी बिना किसी रुकावट के मैच का आनंद ले सकते हैं।

Advertisement

इस मैदान की पिच की बात करें तो टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक 3 वनडे इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 2 रन डिफेंड और 1 रन चेज़ करने वाली टीम ने जीता। जान लें कि यहां वनडे में पहली इनिंग का औसत स्कोर 278 रन रहा है। ऐसे में अगर पहले वनडे में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करे तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है।

India 1st ODI Probable Playing XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

New Zealand 1st ODI Probable Playing XI: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल है (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फॉल्कस, काइल जेमीसन, क्रिस क्लार्क, माइकल रे।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार