एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने अपनी बैटिंग से काफी प्रभावित किया। रवींद्र जडेजा नंबर 4 पर बैटिंग करने आए और आउट होने से पहले 29 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। रवींद्र जडेजा की इस पारी के दमपर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से शिक्सत दी। भारत को मिली इस जीत के बाद संजय मांजरेकर और रवींद्र जडेजा का आमना सामना हुआ।

Advertisement

जडेजा और संजय मांजरेकर के बीच रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। संजय मांजरेकर द्वारा की जाने वाली आलोचना से दुखी होकर एक वक्त जडेजा ने खुद ट्वीट कर मांजरेकर पर निशाना साधा था। जडेजा ने ट्वीट कर लिखा था, 'मैंने आपसे दोगुने मैच खेले हैं और मैं अभी भी खेल रहा हूं। जिन्होंने कुछ हासिल किया है उनका सम्मान करना सीखो। मैंने आपके मुंह के बवासीर से काफी कुछ सुना है।'

Advertisement

संजय मांजरेकर ने जडेजा की आलोचना करते हुए उन्हें बिट्स एंड पीस क्रिकेटर कहा था। मतलब ऐसा क्रिकेटर जो टुकड़ों में प्रदर्शन करता हो ना पूरा बल्लेबाज और ना ही गेंदबाज। अब पाकिस्तान को मिली जीत के बाद संजय मांजरेकर ने जडेजा के साथ बातचीत की है।

मांजरेकर ने जडेजा से बातचीत शुरू करने से पहले उनसे पूछा, 'तुम मुझसे बात करने में पूरी तरह से सहज हो?' जिसपर जडेजा कहते हैं, 'हां सर बिल्कुल।' जिसके बाद संजय मांजरेकर रवींद्र जडेजा से उनके और टीम के प्रदर्शन के बारे में सवाल करते हैं जिसपर जडेजा बड़े ही सौम्यात से जवाब देते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार