India vs Pakistan T20 WC: टी 20 विश्व कप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर 2021 को महामुकाबला होगा। कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच खेले जाने वाले इस ब्लॉकबस्टर क्लैश को लेकर फैंस के मन में उत्साह चरम पर है। यही वजह है कि इस मैच के टिकट पहले ही बिक चुके हैं। इस बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सामने आया है।

Advertisement

वीडियो में फैन को पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से इस महामुकाबले के लिए टिकट मांगते हुए देखा जा सकता है। फैन शाहीन अफरीदी से कहता है, 'शाहीन भाई भारत-पाकिस्तान मैच की टिकटें हैं आपके पास?' जिसके बाद शाहीन अफरीदी थोड़ा रुककर मजेदार रिएक्शन देते हैं।

Advertisement

अफरीदी अपनी जेब चेक करते हुए फैन को संकेत देते हुए दिखाई देते हैं कि उनके पास कोई टिकट नहीं है। बता दें कि इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण के दौरान भी एक फैन ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए टिकट मांगा था।

मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान आखिरी बार 19 मार्च 2016 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आपस में टकराए थे। 2016 टी20 विश्व कप के दौरान दोनों देशों के बीच टक्कर हुई थी। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार