India vs Pakistan: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में धुआं उड़ा दिया। टीम इंडिया को पाक के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल जिन्होंने आईपीएल और फिर उसके बाद अभ्यास मैच के दौरान बोरा भरकर रन बनाया वो पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में फ्लॉप रहे।

Advertisement

हालांकि, केएल राहुल के आउट होने के बाद बवाल खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि केएल राहुल शाहीन अफरीदी की जिस गेंद पर आउट हुए थे वह नो बॉल थी लेकिन अंपायर द्वारा उसे नो बॉल नहीं दिया गया। वहीं टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी केएल राहुल के आउट होने पर सवाल खड़े किए हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं उसे देखकर भी ऐसा लग रहा है कि केएल राहुल जिस गेंद पर आउट हुए वह नो बॉल थी। एक यूजर ने आईसीसी को टैग करते हुए लिखा, 'इस गेंद को नो बॉल क्यों नहीं दिया गया।' वहीं अन्य यूजर भी कमेंट के माध्यम से गुस्सा प्रकट कर रहे हैं।

बता दें कि केएल राहुल ने 8 गेंद पर महज 3 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए थे। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली। शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार