के एल राहुल (50) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत शुक्रवार को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में खेले गए मैच में भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारतीय गेंदबाज़ों का जलवा देखने को मिला जिसके चलते स्कॉटलैंड की टीम ने 17.4 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 85 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

इस दौरान मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाज़ी से सभी का दिल जीत लिया। शमी ने तीन ओवरों में सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट लिए। हालांकि, इस दौरान जब शमी स्कॉटलैंड की पारी का 17वां ओवर करने के लिए आए तो इस ओवर में कुल तीन विकेट गिरे लेकिन इसके बावजूद शमी की हैट्रिक नहीं हुई।

Advertisement

इस ओवर में बेशक शमी की हैट्रिक नहीं हुई लेकिन टीम की हैट्रिक जरूर हो गई। दरअसल, शमी ने पहली गेंद पर कैलम मैक्लोड़ को क्लीन बोल्ड किया और दूसरी ही गेंद पर साफ्यान शरीफ को ईशान किशन ने रनआउट कर दिया और इसके बाद फिर से शमी ने शानदार यॉर्कर पर एलैस्डेर एवन्स को क्लीन बोल्ड करके लगातार तीन गेंदों पर अपनी टीम को तीन विकेट दिला दिए।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही शमी ने अपने उन सभी आलोचकों का मुंह भी बंद कर दिया है जो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद उन पर उंगलियां उठा रहे थे। इस महाजीत के बाद टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला नामीबिया से होना है लेकिन इस मैच से पहले पूरी दुनिया की निगाहें न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर होंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार