डरबन, 31 जनवरी | तीन टेस्ट मैचों के शुरुआती दो मैच हारने के बाद भारत ने तीसरे टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए बल्लेबाजों की कब्रगाह बन चुकी वांडर्स की पिच पर संघर्षपूर्ण जीत हासिल कर अपने मनोबल को काफी ऊंचा कर लिया था।

Advertisement

अब गुरुवार से शुरू हो रही छह वनडे मैचों की सीरीज में भारत उसी बढ़े हुए मनोबल के साथ दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में चुनौती देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनों टीमें पहले वनडे में किंग्समीड स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

 

भारतीय टीम के लिए वनडे सीरीज में एक और अच्छी बात यह है कि उसके पास अब महेंद्र सिंह धौनी जैसा अनुभवी खिलाड़ी भी होगा। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

वहीं, दक्षिण अफ्रीका को सीरीज से पहले ही बड़ा झटका लगा है। सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए उसके मुख्य बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स चोट खाकर बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा खायलिहले जोंदो पदार्पण कर सकते हैं।

 

अगले साल होने वाले विश्व कप में तकरीबन 14 महीने का ही समय बचा है। भारत की निगाह इस पर होगी और वह इस दौरे के साथ उसकी तैयारियों जुटना चाहेगा। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

अगले साल तक भारतीय टीम को विदेशों में काफी मैच खेलने हैं। इस दौरे के बाद भारत को अगला दौरा इंग्लैंड का करना है। इसके अलावा भारत को आने वाले महीनों में सीमित ओवरों की काफी क्रिकेट खेलनी है। ऐसे में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में होने वाली क्रिकेट भारतीय टीम प्रबंधन को कई नए संयोजनों पर काम करने का मौका देगी जो अगले साल होने वाले विश्व कप में टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारत अपने पिछले रिकार्ड को भी बेहतर करना चाहेगा। भारत को यहां 1992-93 में 2-5, 2006-07 में 0-4, 2010-11 में 2-3 और 2013-24 में 0-2 से मात खानी पड़ी थी। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

इसके अलावा भारत ने यहां 1996-97 और 2001-02 में दो त्रिकोणीय सीरीज भी खेली हैं जिनमें जिम्बाब्वे और केन्या की टीमें शामिल थीं, लेकिन इन दोनों में दक्षिण अफ्रीका विजेता बनकर उभरा था। 

 

गुरुवार को होने वाले मैच में भारत अपनी अंतिम एकदाश में ज्यादा बदलाव करने के मूड में नहीं लग रहा है। रोहित शर्मा और शिखर धवन पारी की शुरुआत कर सकते हैं, उनके बाद कप्तान विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर तथा धौनी आएंगे। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

यह देखना होगा कि मनीष पांडे, केदार जाधव और दिनेश कार्तिक में से किसे टीम में जगह मिलती है। गेंदबाजी आक्रमण में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पर जिम्मेदारी होगी। हार्दिक पांड्या एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में टीम में योगदान देंगे। 

 

पिच कैसी होगी, इस पर स्पिनरों को अंतिम एकादश में शामिल करने का निर्णय होगा। भारत के पास कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल के रूप में तीन विकल्प मौजूद हैं।

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

वहीं दक्षिण अफ्रीका भी अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण के भरोसे मैदान पर उतरेगी। उसके पास कागिसो रबादा, मोर्ने मोर्केल, क्रिस मौरिस, लुंगी नगिडी, अंदिले फेहुलकवायो के रूप में अच्छे विकल्प हैं।

टीमें :

भारत: विराट कोहली (भारत), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर। 

साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ज्यां पॉल ड्यूमिनी, इमरान ताहिर, एडिन मार्करम, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, लुंगी नगिडी, अंदिले फेहुलकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, खायेलिहले जोंडो। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार