विशाखापट्टनम, 2 अक्टूबर| भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो सका।

Advertisement

बारिश के कारण दिन के आखिरी सत्र का खेल नहीं हो सका और समय से काफी पहले दिन के खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई।

Advertisement

पहले दिन सिर्फ दो सत्र का ही खेल हो सका जिसमें भारत ने 59.1 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना लिए हैं।

रोहित शर्मा 115 और मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित ने अभी तक 174 गेंदों का सामना किया है और 12 चौके तथा पांच छक्के लगाए हैं। मयंक ने 183 गेंदें खेलीं हैं। उनकी पारी में 11 चौके और दो छक्के शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार