India vs South Africa 1st Test Match Prediction: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 09:30 AM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टेस्ट इंटरनेशनल साल 2024 में खेला गया था जो कि केप टाउन के मैदान पर हुआ था। जान लें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया को सिर्फ 79 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उन्होंने सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर हासिल करके जीत हासिल की। ये सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।

Advertisement

IND vs SA 1st Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 14 नवंबर 2025
समय - 09:30 AM IST
वेन्यू - ईडन गार्डन्स, कोलकाता

Eden Gardens, Kolkata Pitch Report

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक 42 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 12 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने और 10 मैच पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम ने जीते। यहां Test में पहली इनिंग का औसत स्कोर 323 रन रहा है, जो कि दूसरी इनिंग में 314 रन, तीसरी इनिंग में 255 रन और चौथी इनिंग में 143 रन हो जाता है।

Advertisement

कोलकाता के मैदान पर आखिरी टेस्ट इंटरनेशनल साल 2019 में खेला गया था जिसमें टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ एक इनिंग और 46 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। 

IND vs SA Test Head To Head Record

कुल - 44
भारत - 16
साउथ अफ्रीका - 18
ड्रॉ - 10

Advertisement

IND vs SA 1st Test : Where to Watch?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप जियो हॉटस्टार ऐप पर भी ये मुकाबला इन्जॉय कर सकते हो।

IND vs SA 1st Test: Player to Watch Out For

Advertisement

भारतीय टीम से रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर साउथ अफ्रीका टीम की तो एडेन मार्कराम और केशव महाराज अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

India vs South Africa 1st Test Probable Playing XI

India 1st Test Probable Playing XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

South Africa 1st Test Probable Playing XI: एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा।

India vs South Africa Today's Match Prediction

भारतीय टीम टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

IND vs SA 1st Test Match Prediction, IND vs SA Pitch Report, Today's Match IND vs SA, IND vs SA Prediction, IND vs SA Predicted XIs, Cricket Tips, IND vs SA Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between India vs South Africa

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार