India vs South Africa 1st Test Toss: भारत औऱ साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार (26 दिसंबर) से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में होने वाले पहले टेस्ट में तय समय पर टॉस नहीं हो सकेगा। आउटफील्ड पर कई जगह गीले पैच हैं, जिस कारण टॉस होने में देरी होगी, बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी अपडेट दी। 

Advertisement

भारतीय समय के अनुसार टॉस दोपहर 1 बजे होना था और उसके आधे घंटे बाद मैच शुरू होना निर्धारित था। अब डेढ़ बजे अंपायर दोबारा मैदान का निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा। बता दें कि सोमवार को भी सेंचुरियन में काफी बारिश हुई थी, जिसके कारण भारतीय टीम को अपना प्रैक्टिस सेशन भी रद्द करना पड़ा था। 

Advertisement

सेंचुरियन में होने वाले इस मुकाबले मौसम शुरूआती दो दिन में खेल बिगाड़ सकता है। 

Also Read: Live Score

एक्यूवेदर के अनुसार मंगलवार को ज्यादातर समय बादल छाये रह सकते हैं और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की 92 प्रतिशत संभावना है। वहीं 27 दिसंबर को दिन की शुरुआत में बरसात होने की 90 प्रतिशत संभावना है। सोमवार को भी बारिश हुई, जिसके कारण टीम की प्रैक्टिस को रद्द करना पड़ा। शनिवार को पांचवे औऱ आखिरी खेल के दौरान भी बारिश हो सकती है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार