India vs South Africa 2nd Test: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुधवार (3 जनवरी) को केपटाउन के न्यूलैंड्स में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का होगा। सेंचुरियन टेस्ट में रोहित का बल्ला शांत रहा था, पहली पारी में 5 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। 

 
Advertisement

धोनी से निकल सकते हैं आगे

Advertisement

रोहित शर्मा अगर 2 छक्के जड़ देते हैं तो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। धोनी के नाम इस फॉर्मेट में 78 छक्के दर्ज हैं, वहीं रोहित 77 छक्के जड़ चुके हैं। वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।

गांगुली को पछाड़ने का मौका

इसके अलावा भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंचने के लिए रोहित को 190 रनों की जरुरत है। गांगुली ने 421 मैच की 485 पारी में 18433 रन बनाए हैं, वहीं रोहित 463 मैच की 484 पारियों में 18244 रन बना चुके हैं।

इस लिस्ट में कर सकते हैं जयसूर्या की बराबरी

Advertisement

रोहित अगर शतक जड़ते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे। रोहित ने फिलहाल ओपनिंग करते हुए 40 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं। वहीं सनथ सजयूर्या के नाम 41 शतक दर्ज हैं। 49 शतक के साथ डेविड वॉर्नर पहले स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर (45 शतक) दूसरे और  क्रिस गेल (42 शतक) तीसरे स्थान पर हैं।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम को पारी और 32 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। बतौर कप्तान यह रोहित की साउथ अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार