भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 मैच बेंगलुरू में 22 सितंबर को खेला जाएगा। भारत की टीम मोहाली टी-20 मैच जीतकर सीरीज में 1- 0 से आगे हो गई।

Advertisement

तीसरे टी-20 में साउथ अफ्रीकी टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं भारतीय टीम तीसरे टी-20 को जीतकर साउथ अफ्रीका पर 2- 0 से जीत दर्ज करना चाहेगी ।

Advertisement

कैसा रहेगा मौसम आगे क्लिक करें- 

 

कैसा रहेगा मौसम
गौरतलब है रि धर्मशाला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं अब तीसरे टी-20 में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को बारिश होने की संभावना 56 फीसदी है।

वहीं रात में बारिश की संभावना 40 फीसदी की है। ऐसे में रविवार को जब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच शुरू होगा तो बारिश की संभावना बनी रहेगी।  

22 सितंबर को भारत के समयनुसार मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।  आपको बता दें कि यदि बारिश ने तीसरा टी-20 नहीं होने दिया तो भी भारतीय टीम टी-20 सीरीज 1- 0 से जीतने में सफल रहेगी। ऐसा पहली दफा होगा जब भारतीय टीम टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने में सफल रहेगी। 

Advertisement

ऋषभ पंत पर होगा दबाव

 

ऋषभ पंत पर होगा दबाव
तीसरे टी-20 में संभावित प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम नजर आ रही है। ऐसे में केएल राहुल एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर रहेंगे। इसके साथ - साथ तीसरे टी-20 में ऋषब पंत पर बल्लेबाजी से अच्छा परफॉर्मेंस करने की जिम्मेदारी होगा।

समय - शाम 7 बजे ( भारत के समयनुसार) 

Advertisement

संभावित प्लेइंग XI आगे क्लिक करके जाने, क्या बदलाव होंगे-

 

कहां होगा लाइव टेलीकास्ट: लाइव टेलीकास्ट स्टार नेटवर्क पर होगा और साथ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉट स्टार पर होगा। 

मैदान- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरू)

Advertisement

संभावित प्लेइंग XI

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांडया, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, नवदीप सैनी

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार