23 सितंबर। कप्तान क्विंटन डी कॉक (नाबाद 79) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में भारत को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ करा ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद् हो गया था जबकि दूसरा मैच भारत ने सात विकेट से जीता था।

Advertisement

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 134 रनों का स्कोर बनाया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 19 गेंद शेष रहते एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 
Advertisement

भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप
शिखर धवन के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना अच्छी तरह से नहीं कर पाया। कप्तान विराट और रोहित शर्मा से तीसरे टी-20 में काफी उम्मीदें थी लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने निराश किया। खासकर हिट मैन रोहित शर्मा से तूफानी पारी की उम्मीद थी जिसे वो पूरा नहीं कर पाए।

रोहित शर्मा केवल 9 रन ही बना पाए। वहीं कप्तान कोहली विराट पारी खेल नहीं पाए। कोहली भी केवल 9 रन का स्कोर बना पाए। वहीं दो ऑलराउंड रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या भी इस मैच में अपना कमाल नहीं दिखा पाए। हार्दिक पांड्या 18 गेंद पर 14 रन तो वहीं रविंद्र जडेजा 17 गेंद केवल 19 रन बना पाए। भारतीय बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के कारण ही भारतीय टीम केवल 134 रन ही बना सकी।

 

नंबर 4 पर फिर से ऋषभ पंत फ्लॉप
भारतीय टीम अबतक नंबर 4 बल्लेबाजी क्रम की समस्या से गुजर रही है। तीसरे टी-20 में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत फिर से असफल रहे और केवल 19 रन ही बना सके।

ऐसा माना जा रहा था कि तीसरे टी-20 में श्रेयस अय्यर को नंबर 4 पर मौका मिलेगा लेकिन टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर ऋषभ पंत पर भरोसा किया। लेकिन पंत का खराब फॉर्म जारी रहा।

 
Advertisement

साउथ अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डीकॉक की तूफानी पारी
साउथ अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डीकॉक ने तीसरे टी-20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए तूफानी पारी खेली। क्विंटन डीकॉक ने 52 गेंद पर 79 रनों की पारी खेलकर साउथ अफ्रीकी टीम के लिए लक्ष्य बिल्कुल आसान कर दिया।

साउथ अफ्रीकी ओपनरों ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर में ही 76 रन की पार्टनरशिप कर मैच को निकाल ले गए। साउथ अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डीकॉक की पारी के कारण ही साउथ अफ्रीकी टीम 19 गेंद शेष रहते ही मैच को जीत लिया।

 

भारतीय गेंदबाज दिखे दबाव में
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 6 गेंदबाजों का इस्तमाल किया। सिर्फ रविंद्र जडेजा ने अच्छी और सटीक गेंदबाजी की।

Advertisement

जडेजा ने 2 ओवर में 8 रन दिए लेकिन इसके बाद भारत के 3 गेंदबाजों ने मैच के दौरान 10 से अधिक की औसत से रन खर्च किए। भारतीय गेंदबाजों का इस तरह से दबाव में दिखना यकिनन भारत के लिए चिंता का विषय है।

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और केवल 134 रन ही बना सके। हालांकि कोहली ने कहा कि रणनीति के कारण ऐसा फैसला किया गया। लेकिन भारत ने पहली दफा टी-20 में अपने घर पर साउथ अफ्रीकी टीम को टी-20 सीरीज हराने का अहम मौका खो दिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार