बेंगलुरु, 22 सितम्बर | मोहाली में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद भारत ने मोहाली में दूसरा मैच सात विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

दूसरे मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 149 रन पर रोक दिया था और फिर कोहली के नाबाद 72 रनों की मदद से सात विकेट से मैच जीत लिया था। कोहली ने जहां अर्धशतकीय पारी खेली थी तो वहीं दीपक चहर ने 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे।

 
Advertisement

मेजबान टीम के लिए हालांकि विकेटकीपर- बल्लेबाज ऋषभ पंत का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने पिछले मैच में केवल चार रन बनाए थे।

बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर पहले ही यह चुके हैं कि पंत को लापरवाह क्रिकेट खेलने से बचना होगा। पंत अब इस मैच में अपनी फॉर्म तलाशने की कोशिश करेंगे।

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने शुक्रवार को अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों के बातचीत की थी और खिलाड़ियों को, खासकर पंत को कुछ सलाह भी दी थी।

दूसरी तरफ साउथ अफ्रीकी टीम इस मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से ड्ऱॉ कराना चाहेगी। मेहमान टीम को अगर यहां मैच जीतना है तो उसे कम से कम 180 तक का स्कोर खड़ा करना होगा ताकि उसके गेंदबाजों के पास इस बड़े स्कोर वाले मैदान में रन बचाने के लिए कुछ मौके हों।

Advertisement

बल्लेबाजी में कप्तान क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बावुमा ने पिछले मैच में अच्छे स्कोर किए थे। लेकिन किलर मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर अभी भी अपने रंग में नहीं लौटे हैं।

साउथ अफ्रीका को अगर इस मैदान पर बड़ा स्कोर खड़ा करना है तो उसके लिए यह जरूरी है कि मिलर के बल्ले से रन निकलें।

टीम :

Advertisement

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर,दीपक चहर और नवदीप सैनी।

साउथ अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रासी वान डर डुसैन, टेम्बा बावुमा, बीजरेन फॉट्यूइन,  रीजा हैंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वायन प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार