India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पहले दिन शानदार खेल खेलने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज तीसरे दिन पूरी तरह से बेबस नजर आए। टीम इंडिया ने 93 गेंद में ही अपने 7 विकेट गंवा दिए। लुंगी एनगिडी और रबाडा ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी।

Advertisement

लुंगी एनगिडी और रबाडा गेंद से कहर बरपा रहे थे और लगभग हर ओवर में विकेट चटका रहे थे लेकिन, इस बीच टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार चौका लगाया। 104 वें ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने मार्को जैनसन की गेंद पर शानदार पुल शॉट लगाया।

Advertisement

हालांकि, जसप्रीत बुमराह ज्यादा देर तक अपनी पारी को कंटिन्यू नहीं कर सके और 14 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें कि सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी 327 रनों पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी सबसे कामयाब गेंदबाज रहे और उन्होंन छह विकेट झटके। 

मालूम हो कि दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया था। एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीकी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए बुमराह और शमी के खाते में 1-1 विकेट आए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार