India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में एक बार फिर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्ले से फीके नजर आए और जहां पहली पारी में 35 तो दूसरी पारी में महज 18 रन बनाकर वो आउट हुए।

Advertisement

दूसरी पारी में विराट कोहली से फैंस को काफी उम्मीद थी लेकिन पहली पारी में फ्लॉप रहने के बाद कप्तान विराट दूसरी पारी में भी कुछ ना कर सके। विराट कोहली सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में बिल्कुल एक ही अंदाज़ में आउट हुए। जो कहीं न कहीं उनकी तकनीक पर सवालिया निशान उठा रहा है।

Advertisement

ड्राइव खेलने की वजह से विराट कोहली बार-बार आउट हो रहे हैं। इसपर बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने रिएक्ट किया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद विक्रम राठौर ने कहा, 'ये ऐसे शॉट हैं जिससे वह (कोहली) बहुत रन बनाते हैं और यह उनका स्कोरिंग शॉट है। उन्हें वह शॉट खेलने की जरूरत है और मुझे लगता है कि हमेशा आपकी ताकत कई बार आपकी कमजोरी बन जाती है।'

बता दें कि साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच को जीतने के लिए 305 रनों की दरकार है। टीम इंडिया की पहली पारी 327 रनों पर सिमटी जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 197 रनों पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद शमी के खाते में 5 विकेट आए। वहीं दूसरी पारी में पंत ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 34 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार