नई दिल्ली, 9 सितम्बर | आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में वेस्टइंडीज को मात दे अपनी पहली जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम अगली सीरीज से पहले गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में इकट्ठा होगी और यहां से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए धर्मशाला रवाना होगी।

Advertisement

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि भारतीय टीम गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में एकत्रित होगी और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच के लिए धर्मशाला जाएगी।

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "टीम का ब्रेक बुधवार को खत्म हो रहा है और टीम के खिलाड़ी गुरुवार को दिल्ली में एकत्रित हो रहे हैं। यहां से अगले दिन वह धर्मशाला जाएंगे। टीम के नए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर भी टीम के साथ जुडें़गे। वह कोचिंग स्टाफ में नया चेहरा हैं। वह संजय बांगर का स्थान लेंगे।"

भारत को क्विंटन टी कॉक की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला के सुंदर स्टेडियम में पहला मैच खेलना है। इसके बाद टीम दूसरे टी-20 के लिए मोहली जाएगी जहां 18 सितंबर को मैच खेला जाएगा। अंतिम टी-20 बेंगलुरू में 22 सितंबर को खेला जाएगा। साउथ अफ्रीकी टीम पहले ही भारत पहुंच चुकी है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार