India vs Sri Lanka 2021: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन हो चुका है। चयनकर्ताओं ने एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की अनदेखी की है। रणजी ट्रॉफी सीजन 2019-20 में शानदार प्रदर्शन किया था।

Advertisement

जयदेव उनादकट ने 10 मैचों में 13.23 की औसत के साथ  67 विकेट लिए और अपनी टीम को पहला रणजी खिताब जीताने में मदद की।  चयनकर्ताओं द्वारा लगातार हुई अनदेखी और श्रीलंका दौरे पर चयन ना होने से दुखी जयदेव उनादकट ने बड़ा कदम उठाते हुए सोशल मीडिया छोड़ दिया है।

Advertisement

जयदेव उनादकट ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। जयदेव उनादकट ने लिखा, 'इस खेल ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसलिए मैं एक पल के लिए भी नहीं पछताने वाला हूं कि मैं क्यों नहीं?. या मेरा वक्त कब आएगा और मैंने ऐसा क्या गलत किया। करियर के इस मोड़ पर मैंने जो भी अनुभव हासिल किया है, मैं केवल उस चीज की सराहना करने जा रहा हूं।'

जयदेव उनादकट ने आगे लिखा, 'मैं जब युवा था, तो कुछ लोगों ने मुझे कच्चा समझा और मुझ पर छोटे शहर से आकर बड़े ख्वाब देखने वाले का ठप्पा लगा दिया। हालांकि, धीरे-धीरे सबकी राय बदल गई। इसकी वजह यह रही कि मैं खुद बदल गया। मैं परिपक्व हुआ। मैंने कामयाबी, नाकामी, सबको संभालना सीखा।'

उनादकट ने लिखा, 'हो सकता है इसे लोग मेरी कमजोरी समझें। मैं अपनी आक्रामकता मैदान के लिए बचाकर रखूंगा। मुझे सपोर्ट करने वाले सभी फैंस का शुक्रिया। अब अपने खेल पर और अधिक ध्यान केंद्रित करने और मेहनत करने का समय है। तब तक, सोशल-मीडिया डिटॉक्स मोड चालू है।' बता दें कि शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया को श्रीलंका में तीन वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार