10 जनवरी। तीसरे टी-20 में श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। यानि भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिले हैं। 

Advertisement

आखिरकार संजू सैमसन को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है तो वहीं मनीष पांडे भी अपनी जगह प्लेइंग XI में बनानें में सफल हो गए हैं। 

Advertisement

मनीष पांडे को शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया है तो वहीं वॉशिंगटन सुंदर को कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है। ये देखना अब दिलचस्प होगा कि इन एक्सपेरिमेंट के साथ भारतीय टीम तीसरा टी-20 जीत पाती है या नहीं। वहीं श्रीलंका की टीम में एंजेलो मैथ्यूज को शामिल किया गया है। 

भारत प्लेइंग XI

केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली (c), मनीष पांडे, संजू सैमसन (w), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल़

श्रीलंका प्लेइंग XI

Advertisement

दनुष्का गुणाथिलाका, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा (विकेटकीपर), ओशादा फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका, लखन संदकन, वानिन्दु हसनंगा, लसिथ मलिंगा (कप्तान), लाहिरु कुमारा

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार