लॉडरहिल (फ्लोरिडा), 2 अगस्त | आईसीसी विश्व कप-2019 में मिली निराशा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी की शुरुआत शनिवार को यहां सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच के साथ करेगी। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। 

Advertisement

वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले भारत के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि 2020 और 2021 में होने वाले वर्ल्ड टी-20 ने यह सुनिश्चित किया कि खिलाड़ियों के पास खेलने के लिए हमेशा कुछ न कुछ हो। इसलिए तीन मैचों की सीरीज में युवा खिलाड़ियों को भी अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। 

Advertisement

इस सीरीज में मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर और खलील अहमद 50 ओवर के विश्व कप में नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस सीरीज में उन्हें अहम मौके मिलेंगे। 

इन तीनों खिलाड़ियों ने इंडिया-ए के लिए वेस्टइंडीज में शानदार प्रदर्शन किया है और वे उम्मीद करेंगे कि आगामी सीरीज में भी बेहतरीन प्रदर्शन करके कप्तान एवं चयनकर्ताओं पर भविष्य के लिए अपनी छाप छोड़ पाएं। 

इस सीरीज के जरिए राहुल चाहर और नवदीप सैनी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं क्योंकि कई सीनियर गेंदबाजों को आराम दिया गया है। वेस्टइंडीज दौर के लिए चुनी गई टीम में भुवनेश्वर कुमार ही एकमात्र वरिष्ठ गेंदबाज हैं। 

बल्लेबाजी विभाग में रोहित शर्मा और शिखर धवन के पारी की शुरुआत करने की पूर संभावना है। अगर प्रबंधन कोहली के बाद अय्यर को मौका नहीं देते तो लोकेश राहुल की जगह पक्की नजर आ रही है। इसके बाद, विकेटकीपर ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आएंगे। 

Advertisement

भारतीय टीम सीरीज में जीत की प्रबल दावेदार है, लेकिन अपने घर में खेल रही वेस्टइंडीज को टी-20 कम नहीं समझा जा सकता। 

कार्लोस ब्राथवेट की कप्तानी में खेलने वाली मेजबान टीम में केरन पोलार्ड, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल जैसे सीनियर खिलाड़ी हैं जो किसी टीम के खिलाफ अपने दम पर मैच पलट सकते हैं। गेंदबाजी में भी वेस्टइंडीज के पास शेल्डन कोटरेल और ओशेन थॉमस जैसे गेंदबाज हैं। 

टीमें (सम्भावित) : 

Advertisement

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर),रवींद्र जडेजा,राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज: जॉन कैम्पबेल, इविन लेविस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, केरन पोलार्ड, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थॉमस, एंथनी ब्राम्बले।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार