India vs West Indies Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का आखिरी मुकाबला रविवार, 01 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। गौर करें कि जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी वो सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह भी पक्की कर लेगी।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था जिसे लॉडरहिल के ग्राउंड पर वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ 18 ओवर में 166 रनों का टारगेट हासिल करके 8 विकेट से जीता। बताते चलें कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज में ब्रैंडन किंग ने 55 गेंदों पर नाबाद 85 रन ठोके थे, वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 4 ओवर में सिर्फ 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

IND vs WI, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 01 मार्च 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता

Eden Gardens, Kolkata Pitch Report

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 12वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा जहां अब तक कुल 18 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। गौर करें कि इनमें से 09 मैच रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते, वहीं इतने ही मैच रन डिफेंड करने वाली टीमों ने अपने नाम किए। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 161 रन रहा है।

Advertisement

IND vs WI T20 Head To Head Record

कुल - 30
भारत - 19
वेस्टइंडीज - 10
बेनतीजा - 01

IND vs WI: Where to Watch?

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।

IND vs WI: Player to Watch Out For

भारतीय टीम से हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और शिवम दुबे स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो शिमरोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

India vs West Indies Probable Playing XI

India Probable Playing XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान),  तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

West Indies Probable Playing XI: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।

Advertisement

India vs West Indies Today's Match Prediction

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 12वां मुकाबला भारत की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

IND vs WI Match Prediction, T20 World Cup 2026, IND vs WI Pitch Report, Today's Match IND vs WI, IND vs WI Prediction, IND vs WI Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between India vs West Indies

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार