India vs Zimbabwe Live Streaming Details: भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका चौथा मुकाबला शनिवार 13 जुलाई, 2024 को हरारे में होगा। इस मुकाबले से पहले आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले कि आप ये मुकाबला फ्री में कैसे देख सकते हो।

Advertisement

बिल्कुल फ्री में देखो IND vs ZIM सीरीज

Advertisement

आपको बता दें कि टीवी पर इंडिया-जिम्बाब्वे सीरीज के सभी मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किये जा रहे हैं, वहीं अगर क्रिकेट फैंस को ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन्जॉय करनी है तो उन्हें सोनी लीव का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

सोनी लीव पर ये मैच फ्री में उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में यूजर्स 399 से लेकर 1499 रुपये तक का सब्सक्रिप्शन लेकर ही ये मैच देख पाएंगे। लेकिन अगर आप एक जियो यूजर्स हैं और आपके पास जियो का फोन नंबर है तो आप इंडिया-जिम्बाब्वे सीरीज के मुकाबला अपने फोन पर JIO TV पर देख सकते हैं जो कि पूरी तरह फ्री है। जियो टीवी पर मैच देखने के लिए आपको एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा।

रोमांचक हो गई है सीरीज

आपको बता दें कि जिम्बाब्वे दौरे पर इंडिया की एक युवा टीम को भेजा गया है। शुभमन गिल इस टीम के कप्तान हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ इंडियन टीम को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे ही मैच में युवाओं ने अपना दम दिखाया और टीम ने मेजबानों को 100 रनों से हराया। इसके अलावा इंडियन टीम ने तीसरा मैच भी 23 रनों से जीता है। ऐसे में ये सीरीज रोमांचक हो गई है क्योंकि अगर जिम्बाब्वे अगला मैच भी गंवाती है तो सीरीज भी गंवा देगी।

Advertisement

टी20 सीरीज के लिए भारत और जिम्बाब्वे की टीम

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, आवेश खान, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), और हर्षित राणा।

जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉनथन कैंपबेल, तेंदई चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट कैया, क्लाइव मदंडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, एंटम नकवी, रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा।

Advertisement

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का शेड्यूल

पहला टी-20 इंटरनेशनल – शनिवार, 6 जुलाई

दूसरा टी-20 इंटरनेशनल – रविवार, 7 जुलाई

Advertisement

तीसरा टी-20 इंटरनेशनल – बुधवार, 10 जुलाई

चौथा टी-20 इंटरनेशनल – शनिवार, 13 जुलाई

पांचवां टी-20 इंटरनेशनल – रविवार, 14 जुलाई

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार