IND vs ZIM 1st ODI: शुभमन गिल (Shubman Gill) भारतीय टीम का उभरता हुआ सितारा हैं। शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहद कम टाइम बिताया है लेकिन, उन्हें जितना भी मौका मिला उन्होंने खुदको साबित किया है। 22 साल के शुभमन गिल ने अब तक टीम इंडिया के लिए 11 टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले और अपनी बैटिंग से काफी प्रभावित किया। शुभमन गिल फिलहाल भारतीय टीम के साथ जिम्बाब्वे के दौरे पर हैं जहां उनका दूसरा रूप ही देखने को मिला है।

Advertisement

वरिष्ठ खेल पत्रकार विमल कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल पर शुभमन गिल से जुड़ा एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में शुभमन गिल को बैटिंग छोड़कर नेट्स में बड़े ही तन्मयता से गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान शुभमन गिल के साथ बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले को भी उन्हें हिदायत देते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

शुभमन गिल की गेंदबाजी स्टाइल में वेस्टइंडीज के स्टार सुनील नारायण की झलक साफ देखी जा सकती है। बता दें कि शुभमन गिल के फर्स्ट क्लास पर अगर नजर डालें तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी इतनी ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है। 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने सिर्फ 9 ओवर गेंदबाजी की वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में केवल 1 ओवर यानी 6 गेंद शुभमन गिल ने फेंकी है। मालूम हो कि भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए केएल राहुल टीम में वापसी कर रहे हैं। पहला वनडे 18 अगस्त को हरारे के मैदान पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार