इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने गुरुवार को भारत के खिलाफ यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी चौथे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

तीसरे मुकाबले की तरह भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला भी दर्शकों के बिना कराया जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड 2-1 से आगे है। उसने पहले तथा तीसरे मुकाबले में जीत हासिल की है।

Advertisement

इस मैच के लिए इंग्लिश टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। जहां तक भारत की बात है तो उसने इशान किशन को आराम दिया है। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टीम में हैं। यादव दूसरे मैच के लिए टीम में थे लेकिन बैटिंग नहीं कर सके थे। तीसरे मुकाबले से उन्हें बाहर कर दिया गया था। इसी तरह स्पिनर युवजवेंद्र चहल की जगह राहुल चाहर को मौका दिया गया है।

इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सेम करेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड।

भारत : रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हाíदक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार और राहुल चाहर।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार