कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के धमाकेदार शतक और रेणुका सिंह (Renuka Singh) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार (21 सितंबर) को खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 88 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत के 333 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में इंग्लैंड 44.2 ओवर में 245 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

23 साल बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर द्विपक्षीय सीरीज हराई है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ते हुए 111 गेंदों में 18 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 143 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हरलीन देओल ने 58 रन, वहीं स्मृति मंधाना ने 40 रन बनाए। 

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 47 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गिर गए। इसके बाद डेनिएल व्याट और ऐलिस कैप्सी ने कुछ हद तक पारी को संभाला। व्याट ने 58 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। वहीं कैप्सी ने 39 रन, एमी जोन्स ने 39 रन और चार्लोट डीन ने 37 रन की पारी खेली।

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

भारत के लिए रेणुका सिंह ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा दयालन हेमलता ने दो विकेट, दीप्ती शर्मा और शेफाली वर्मा ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार