गयाना, 15 नवंबर (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम ने यहां खेले जा रहे महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी के मैच में गुरुवार को आयरलैंड को 52 रनों से मात देकर अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए जीत की हैट्रिक लगा सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत ने मैन ऑफ द मैच मिताली राज (51) की अर्धशतकीय पारी के दम पर आयरलैंड के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा था। आयरलैंड की टीम प्रोवीडेंस स्टेडियम में खेले गए मैच में पूरे 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना सकी। 

Advertisement

भारत के लिए राधा यादव ने तीन और दीप्ती शर्मा ने दो विकेट लिए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड का पहला विकेट 27 के कुल स्कोर पर गैबी लुइस (9) के रूप में गिरा। उन्हें दीप्ती ने आउट किया। क्लारे शैलिंगटन ने 23 रनों का योगदान दिया। वह 42 के कुल स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटीं। 

यहां से आयरलैंड लगातार विकेट खोती रही। टीम की सर्वोच्च स्कोरर रहीं इसोबेल जोयसे (33) एक छोर पर अकेले खड़ी रहीं और दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। जोयसे को किसी का समर्थन नहीं मिला इसी कारण वह रनगति को भी नहीं बढ़ा पाईं। 

84 के कुल स्कोर पर वह भी पवेलियन लौट लीं। उन्हें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपना इकलौता शिकार बनाया। 

Advertisement

इससे पहले, आयरलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। मिताली ने अपनी सलामी जोड़ीदार स्मृति मंधाना (33) के साथ मिलकर टीम को ठोस शुरुआत दी। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 10 ओवरों में 67 रन जोड़े। टीम का मध्य और निचला क्रम हालांकि इस अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सका। 

नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर किम गार्थ ने मंधाना को बोल्ड पर भारत को पहला झटका दिया। यहां से भारतीय पारी लड़खड़ा गई। मिताली दूसरे छोर पर अकेली खड़ी थीं, लेकिन उन्हें किसी का समर्थन नहीं मिला रहा था। 

अर्धशतक पूरा करने के बाद मिताली 133 के कुल स्कोर पर गार्थ का शिकार हो गईं। उन्होंने अपनी पारी में 56 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया। उनसे पहले भारत ने जेम्मिाह रोड्रीगेज (18), कप्तान हरमनप्रीत कौर (7), वेदा कृष्णामूर्ति (9) के विकेट खो दिए थे। 

Advertisement

मिताली 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुईं। दायसाना हेमलता पारी खत्म होने से दो गेंद पहले चार के निजी स्कोर पर रन आउट हो गईं। दीप्ती शर्मा 11 और पूनम यादव एक रन पर नाबाद रहीं। 

आयरलैंड के लिए गार्थ ने दो विकेट लिए। ईमेयर रिचर्ड्सन, लौरा डेलनी और लूसी ओ रिले ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार