England Women vs India Women, One-off Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एतेहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रनों से इतिहास रच दिया।
लॉर्ड्स के इतिहास में यह पहला महिला टेस्ट था, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की।
457 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान इंग्लैंड चौथे दिन दूसरी पारी में 186 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें विकेटकीपर बैटर एमी जोन्स ने 80 गेंदों में 84 रन और सोफी एक्लेस्टोन ने 66 गेंदों में 50 रन बनाए।
भारत के लिए दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए स्नेह राणा ने 4 विकेटस क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और सायली सतघरे ने 2-2 विकेट लिए।
इससे पहले तीसरे दिन भारतीय टीम ने दूसरी पारी 7 विकेट के नुकसान पर 341 रन बनाकर घोषित की थी। यास्तिका भाटिया ने 158 गेंदों में 113 रन की शानदार पारी खेली और लॉर्ड्स में टेस्ट शतक जड़ने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं। उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 130 गेंदों में 70 रन और ऋचा घोष ने 52 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली थी।
इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में सोफी एक्लेस्टोन ने 5 विकेट और लॉरेल बेल ने 2 विकेट लिए थे।
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना (83 रन), कप्तान हरमनप्रीत कौर (58 रन) और दीप्ति शर्मा (57 रन) के अर्धशतकों की बदौलत 285 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड 170 रनों पर सिमट गई और भारत को 115 रन की अहम बढ़त मिली। इंग्लैंड के लिए एमी जोन्स ने 62 गेंदों में 52 रन और कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने 85 गेंदों में 44 रन का योगदान दिया।
पहली पारी में भारत के लिए क्रांति ने 37 रन देकर 5 विकेट लिए औऱ लॉर्ड्स में पंजा खोलने वाले दुनिया की पहली महिला बनीं। उनके अलावा सयाली सतघरे,स्नेह राणा ने 2-2 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।