वेलिंग्टन, 5 फरवरी (CRICKETNMORE)| तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी विजयी शुरुआत करने उतरेगी। भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर पुरुषों की सफलता को दोहराते हुए वनडे सीरीज अपने नाम की है। हालांकि तीसरे मैच में उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

भारतीय टीम इंग्लैंड में खेले गए टी-20 विश्व कप के बाद से अपना पहला मैच खेलेगी। विश्व कप के सेमीफाइनल में उसे इंग्लैंड के हाथों शिकस्त खानी पड़ी थी। हालांकि उस मैच में वनडे कप्तान मिताली राज को बाहर रखा गया था और टीम प्रबंधन के इस फैसले ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। इस विवाद के बाद कोच रमेश पोवार को अपना पद गंवाना पड़ा था। 

Advertisement

मिताली की कप्तानी में टीम ने जहां वनडे में सीरीज जीती है तो वहीं टी-20 में अब हरमनप्रीत कौर के ऊपर यह जिम्मेदारी होगी कि वह टीम को सीरीज में जीत दिलाए। वह पिछले साल दूसरी सर्वोच्च स्कोरर (663 रन) रहीं थी। 

हरमनप्रीत टी-20 में अपने 2000 रन पूरे करने से केवल 114 रन दूर हैं। हाल ही में वनडे में अपने 200 मैचों की आंकड़ा छू चुकी मिताली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी। 

भारतीय टीम को टी-20 में भी स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज से भी अच्छी शुरूआत की उम्मीद होगी। मंधाना पहले दो वनडे मैचों में 105 और 90 रन बनाए थे। अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह प्लेयर आफ द सीरीज रही थी। 

भारतीय टीम में तेज गेंदबाज शिखा पांडे की वापसी हुई है, जो विश्व कप में टीम का हिस्सा नहीं थी। इसके अलावा दिल्ली की प्रिया पूनिया को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। 22 वषर्ाीय पूनिया, वेदा कृष्णामूर्ति की जगह लेंगी। 

Advertisement

दूसरी तरफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में वापसी करना चाहेंगी। टीम ने तीसरे वनडे में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे उसने विपक्षी टीम को यह संकेत दे दिया है कि वह वापसी करने के लिए तैयार है। 

मेजबान टीम ने फ्रांसिस मकाय को पांच साल बाद टीम में वापस बुलाया है। उनके अलावा कैटलिन गैरी, और रोजमेरी मेयर को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड को अपने स्टार खिलाड़ी सुजी बेट्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जिन्होंने पिछले साल सबसे ज्यादा 670 रन बनाए थे। 

टीमें (संभावित:)

Advertisement

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डायलान हेमलता, मानसी जोशी, अरूंधती रेड्डी, शिखा पांडे, प्रिया पूनिया।

न्यूजीलैंड : एमी सैटर्थवेट (कप्तान), सूजी बेट्स, बनार्डाइन बी, सोफी डेवाइन, हीली जेंसन, कैटलिन गुरी, ले कास्पेरेक, अमेलिया केर, फ्रांसिस मैके, केटे मार्टिन, रोसमरी मायर, हन्ना रोव, लिया ताहूहू।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार