India Women vs Sri Lanka Women Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार, 30 सितंबर को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला हाल ही में मई के महीने में कोलंबो के मैदान पर खेला गया था जहां भारतीय टीम ने 343 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए 97 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। जान लें कि इस मुकाबले में श्रीलंकन टीम 48.2 ओवर में 245 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

Advertisement

IN-W vs SL-W, ICC Women's World Cup 2025: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 30 सितंबर 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी

Barsapara Cricket Stadium, Guwahati Pitch Report

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का पहला मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां ODI क्रिकेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 248 रन रहा है। इस मैदान पर अब तक सिर्फ 3 ODI इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 2 रन चेज और 1 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीता।

Advertisement

बता दें कि गुवाहाटी के मैदान पर सर्वाधिक ODI स्कोर 373/6 रन बना है जो कि साल 2023 में भारतीय मेंस टीम ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। इस मुकाबले में 100 ओवर के खेल में कुल 679 रन बने और 15 विकेट गिरे।

IN-W vs SL-W ODI Head To Head Record

कुल - 35
भारत -31
श्रीलंका - 03
बेनतीजा - 01

Advertisement

IN-W vs SL-W, ICC Women's World Cup 2025: Where to Watch?

आईसीसी वुमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

IN-W vs SL-W, ICC Women's World Cup 2025: Player to Watch Out For

Advertisement

भारत की टीम से स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर श्रीलंकन टीम तो चमारी अट्टापट्टू और कविषा दिलहरी अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।

India Women vs Sri Lanka Women Probable Playing XI

India Women Probable Playing XI: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, राधा यादव/स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, क्रांती गौड़, रेणुका सिंह।

Advertisement

Sri Lanka Women Probable Playing XI: हसीनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), कविषा दिलहरी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका रानावीरा।

India Women vs Sri Lanka Women Today's Match Prediction

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

IN-W vs SL-W Match Prediction, IN-W vs SL-W Pitch Report, IN-W vs SL-W Predicted XIs, ICC Women's World Cup 2025, Today's Match IN-W vs SL-W, IN-W vs SL-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, India Women vs Sri Lanka Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार