31 जनवरी। सुपरओवर में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर 5 टी-20 मैचों की सीरीज में 4- 0 की शानदार जीत दर्ज कर ली है। ऐसा था सुपरओवर का रोमांच !

Advertisement

सुपर ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने केवल 13 रन बनाए। इस बार भी सुपरओवर में गेंदबाजी बुमराह ने की। बुमराह की पहली गेंद पर 2 रन बने तो वहीं दूसरी गेंद पर 4 रन। तीसरी गेंद पर भी टिम सेइफर्ट  ने 2 रन बनाए। चौथी गेंद पर टिम सेइफर्ट आउट हुए। ऐसे में पांचवीं गेंद पर कॉलिन मुनरों ने चौका जमाया। छठी गेंद पर मुनरो ने 1 रन बनाए। यानि भारत को जीत के लिए सुपर ओवर में 14 रन बनानें हगे। 

Advertisement

केएल राहुल और कोहली ने किया धमाका

न्यूजीलैंड के लिए सुपर ओवर में गेंदबाजी टिम साउथी करने आए तो वहीं भारत के लिए विराट कोहली और केएल राहुल सुपरओवर में बल्लेबाजी करने आए। केएल राहुल ने पहली ही गेंद पर छक्का जमाया। दूसरी गेंद पर एक बार फिर केएल राहुल ने कमाल किया और फाइन लेग की तरफ चौका जमाकर लक्ष्य के करीब पहुंच गए। हालांकि तीसरी गेंद पर केएल राहुल स्कायर लेग बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। अब भारत को 3 गेंद पर 4 रनों की दरकार थी। चौथी गेंद का सामना विराट कोहली ने की।

चौथी गेंद पर कोहली ने तेजी से 2 रन लेकर मैच का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया। आब भारत को 2 गेंद पर 2 रनों की दरकार थी। पांचवीं गेंद पर कोहली ने अपनी क्लास का मुजाएरा पेश किया और चौका जमाकर भारत को सुपरओवर में जीत दिला दी।
 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार