विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया शुक्रवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे मैच को जीत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

Advertisement

भारत ने इसी मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 66 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। इस मैच में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और क्रुणाल पांड्या ने भारत की जीत में अहम भूमिका अदा की थी।

Advertisement

दूसरे वनडे में मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के कारण नहीं खेलेंगे। अय्यर को पहले मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि अय्यर की जगह किसे मौका दिया जाता है। ऐसी संभावना है कि सूर्यकुमार यादव उनकी जगह ले सकते हैं।

भारत की तेज गेंदबाजी उसकी मजबूती बनकर उभरी है जिसमें बदलाव कर वह इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है। दूसरी तरफ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और उसके लिए सबसे बड़ा झटका तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर रहना है।

 

विश्व चैंपियन इंग्लैंड 2019 विश्व कप की फॉर्म को बरकरार नहीं रख पा रही है। इंग्लैंड ने पिछले पांच वनडे में से चार मैच गंवाए हैं। इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी चिंता उसके मध्यक्रम बल्लेबाजों की खराब फॉर्म है। पहले वनडे में ओपनरों ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई थी और 14 ओवर में बिना विकेट खोए 135 रन बनाए थे। लेकिन ओपनरों के पवेलियन लौटते ही मध्यक्रम और निचला क्रम कोई कमाल नहीं दिखा सका था।

इस बीच, भारत ने पिछले साल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में मिली हार के बाद इस सीरीज से वापसी की। घरेलू वातावरण में खेलने का टीम इंडिया को फायदा मिला। अगर भारत यह मुकाबला जीत जाता है तो वह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में तीनों प्रारूप में जीत हासिल कर लेगा।

Advertisement

भारत ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 3-1 से और टी20 सीरीज 3-2 से जीती थी।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर।

Advertisement

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम करेन, टॉम करेन, लियाम लिविंग्स्टोन, मैट पाíकंसन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टोप्ले और मार्क वुड।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार