भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर ने बुधवार को अपनी मंगेतर वैशाली विश्वेशर से शादी कर ली है। टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप में खेलने वाले शंकर को उनकी फ्रैंचाईजी सनराईजर्स हैदराबाद ने भी इस खास मौके पर बधाई दी है।

Advertisement

शंकर की शादी में कोविड-19 के चलते कम ही लोग शामिल हो सके। अपनी मंगेतर वैशाली के साथ परिणय सूत्र में बंधने के साथ ही अब वो मैरिड खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

विजय शंकर की आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने उनकी शादी की फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी है। सनराईजर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से शंकर को बधाई देते हुए लिखा, "हम इस नवविवाहित जोड़ी को उनकी जिंदगी के बेहद खास दिन के लिए शुभकामनाएं देते हैं। इसके साथ ही हम उनकी अच्छी शादीशुदा जिंदगी की बी कामना करते हैं।” 

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर ने पिछले साल अगस्त के दौरान अपनी मंगेतर वैशाली विश्वेशवरन से सगाई की थी।  शंकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी। शंकर को वर्ल्ड कप 2019 के दौरान टीम इंडिया का 3D खिलाड़ी कहा गया था लेकिन उनके प्रदर्शन ने फैंस को बहुत ही निराश किया था। ऐसे में अब वो चाहेंगे कि आईपीएल 2021 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करें और टीम इंडिया में वापसी करें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार