India vs Afghanistan T20I: ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए फिट हो गए हैं। सीरीज की शुरूआत 13 सितंबर से होगी और सुंदर की मौजूदगी भारत के लिए अच्छी खबर है क्योंकि कई अन्य खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर संशय है। हालांकि इसे लेकर बीसीसीआई द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का मैच सिमुलेशन अभी बाकी है, जबकि सीरीज शुरू होने में सिर्फ चार दिन बचे हैं। उम्मीद है कि बुमराह 9 सितंबर को सिमुलेशन पूरा कर लेंगे, जिसके बाद बोर्ड अफगानिस्तान सीरीज में उनके खेलने पर फैसला करेगा।
बुमराह के अलावा हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी की फिटनेस को भी हरी झंडी मिलना बाकी है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने फिटनेस टेस्ट और मैच सिमुलेशन पूरे कर लिए हैं, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक उन्हें फिट घोषित नहीं किया है। फाइनल फिटनेस रिपोर्ट 9 सितंबर की शाम को आने की उम्मीद है।
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए मजबूत टीम चुनी है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज में भारतीय टीम को लगातार छह मैच में हार का सामना करना पड़ा था। जिससे सिलेक्टर्स ने अफगानिस्तान के लिए भी मजबूत टीम चुनी है।
टीम में सिर्फ हार्दिक पांड्या ही नहीं हैं, जो इस साल की शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान पैर में खिंचाव की वजह से अभी भी बाहर चल रहे हैं।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*
(*फिटनेस पर निर्भर)