India vs New Zealand T20I Series: भारतीय टीम को एक औऱ झटका लगा है, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज से भी बाहर हो गए हैं जो वनडे सीरीज के तुरंत बाद होगी। वॉशिंगटन साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे से बाहर हुए थे लेकिन अब वही चोट उन्हें टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से भी बाहर कर रही है, जो टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की आख़िरी तैयारी के लिए है। 

Advertisement

वड़ोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान वॉशिंगटन सुंदर को दर्द की शिकायत हुई थी, फिर स्कैन के बाद उन्हें कुछ हफ्तों के आराम की सलाह दी गई। खबरों के अनुसार मेडिकल टीम ने सुंदर को दो हफ्ते के आराम की सलाह दी है। वह रिकवरी की शुरुआत के लिए अगले हफ्ते BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रवाना होंगे।

Advertisement

माना जा रहा है कि वॉशिंगटन सुंदर के T20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होने के कारण टीम मैनेजमेंट न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें जोखिम में नहीं डालना चाहता था। शुरुआत में उम्मीद थी कि वह सीरीज के बाद के मैचों में खेल सकते हैं, लेकिन अब वह इस सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बाद के चरणों में उनके टीम से जुड़ने की संभावना बनी हुई है।

BCCI ने सोमवार (12 जनवरी) को अपने आधिकारिक बयान में कहा था, “ वॉशिंगटन सुंदर ने रविवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान गेंदबाज़ी करते समय बाईं निचली पसली के हिस्से में अचानक दर्द/असहजता की शिकायत की थी।”

Also Read: LIVE Cricket Score

वॉशिंगटन ने पहले वनडे में पांच ओवर गेंदबाजी की थी और चोट के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि मिडल ऑर्डर के लड़खड़ाने के बाद वह बल्लेबाजी करने उतर थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए उन्होंने 7 गेंद में 7 रन बनाए थे और केएल राहुल के साथ क्रीज पर टिककर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार