India vs Sri Lanka 2021: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। चयनकर्ताओं ने इस दौरे पर कई युवा चेहरों को मौका दिया वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) पर चयनकर्ताओं ने अपना भरोसा एक बार फिर से दिखाया है।

Advertisement

ईशान किशन खराब फॉर्म के चलते आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप हो गए थे। ऐसे में इस खिलाड़ी पर एक बार फिर चननकर्ताओं का भरोसा जताना शायद कुछ लोगों को हैरान कर दे। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे ईशान किशन की लाइफ से जुड़ा एक पहलू जिसे बहुत कम लोग जानते हैं।

Advertisement

जी न्यूज में छपी एक खबर के अनुसार साल 2016 में ईशान किशन एक कार एक्सीडेंट के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। दरअसल हुआ यूं था कि ईशान किशन ने अपनी तेज रफ्तार कार को ऑटो रिक्शा में ठोक दिया था। जिसके चलते ऑटो रिक्शा में बैठे कई लोग चोटिल हो गए थे। ईशान की इस हरकत के लिए पहले तो उन्हें रोडपर ही लोगों ने जमकर पीटा था।

बाद में पटना पुलिस ने बेकाबू भीड़ को समझाया और ईशान किशन को गिरफ्तार कर लिया था। उस वक्त भारत की अंडर 19 टीम के कप्तान ईशान किशन ही थे। मामला ज्यादा गंभीर ना होने के चलते ईशान किशन को छोड़ दिया गया था लेकिन शायद ही अपनी लाइफ के इस वाक्ये को ईशान किशन भूले हों।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार