17 जुलाई, गॉल (CRICKETNMORE)। गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के पुछल्ले बल्लेबाज कमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लाइव स्कोर
खासकर हार्दिक पांड्या औऱ मोहम्मद शमी ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 600 के पास पहुंचाने में अहम योगदान देने में खास भूमिका निभाई।

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में अर्धशतक जमाकर इतिहास रच दिया है। भारत के लिए नंबर 8 पर या उससे नीचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाने वाले पांड्या भारत के पांचवें बल्लेबाज बल्लेबाज बन गए हैं। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

Advertisement

पांड्या से पहले ऐसा कारनामा भारत के लिए दत्तू फडकर, सीडी गोपीनाथ, दीपक शुधन और बलविंदर संधू ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में अर्ध शतक जमाने में सफलता पाई थी। 
गॉल के मैदान पर भारत ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

 

भारत की पहली पारी 600 रनों पर सिमट गई। ऐसा करते ही भारत की टीम गॉल के मैदान पर एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनानें वाली तीसरे टीम बन गई है। वैसे गॉल के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनानें का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम है।

बांग्लादेश ने साल 2013 में श्रीलंका के खिलाफ ही 638 रन इस मैदान पर बनाए थे। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल स्टेडियम में 8 विकेट पर 600 रन बनाकर पारी की घोषणा करी थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार