India vs UAE Asia Cup 2025: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बुधवार (10 सितंबर) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक ने 187.50 की स्ट्राईक रेट से 16 गेंदों में 30 रन की पारी खेली, जिसमें दो चौके और तीन छक्के जड़े। अभिषेक ने भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर हैदर अली के खिलाफ छक्का जड़ा। अभिषेक भारत के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक टी-20 पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा है। 

Advertisement

उनसे पहले रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने ही यह कारनामा किया था। 

टी-20 इंटरनेशनल पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा बनाम आदिल राशिद, अहमदाबाद 2021

यशस्वी जायसवाल बनाम सिकंदर रजा, हरारे 2024

Advertisement

संजू सैमसन बनाम जोफ्रा आर्चर, मुंबई 2025

अभिषेक शर्मा बनाम हैदर अली, दुबई 2025

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने यूएई को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद यूएई की टीम 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपने टी-20 इंटरनेशनल इतिहास का सबसे तेज लक्ष्य हासिल किया और 4.3 ओवर में 1 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। भारत को एकमात्र झटका अभिषेक के रूप में लगा। उनके अलावा टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल ने 9 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

कुलदीप यादव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 2.1 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लिए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार