India vs New Zealand 1st T20I: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में पहले टी-20 इंटरनेशनल में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के लिए पारी का पहला ओवर करने आए तेज गेंदबाज मैट हेनरी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा।
अभिषेक की पारी की यह पहली गेंद थी। इसके साथ ही अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह सातवीं बार है जब टी-20 इंटरनेशनल में छक्का जड़कर उन्होंने पारी की शुरूआत की है।
अभिषेक ने इस लिस्ट में अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने करियर में 6 बार यह कारनामा किया था।
T20I में सबसे ज़्यादा बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले खिलाड़ी
7 - अभिषेक शर्मा (भारत)
6 - शफीकुल्लाह शिनवारी (अफगानिस्तान)
5 - सूर्यकुमार यादव (भारत)
4 - पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)
4 - कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)
4 - मोहम्मद नवीद (यूएई)
अभिषेक अपनी तूफानी शुरूआत को बड़ी पारी में तबदील नहीं कर सके औऱ 12 गेंदों में 29 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल का शिकार बने। यह दो गेंदों में दूसरी बार है जब ब्रेसवेल ने उन्हें अपना शिकार बनाया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
संजू सैमसन औऱ अभिषेक की जोड़ी ने मिलकर इस पारी में भारत को धमाकेदार शुरूआत दी। दोनों ने मिलकर 5.5 ओवर में 95 रन जोड़े।