India vs South Africa 1st ODI: भारत के स्टार ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma ODI Sixes) ने रविवार (30 नवंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची के जेएससीए स्टेडियम में पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 57 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित ने अपने नाम कर लिया है। रोहित के अब 269 वनडे पारियों में 352 छक्के हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी को पीछे छोड़ा,जिनके नाम 369 पारियों में 351 छक्के दर्ज हैं।

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

रोहित दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में एक टीम के लिए 350 या उससे ज्यादा छक्के जड़े है। अफरीदी ने अपने वनडे करियर में पाकिस्तान के लिए 349 छक्के जड़े थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने यह कारनामा किया।

विराट कोहली की बराबरी

भारत के लिए सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। साउथ अफ्रीका छठा देश है जिसके खिलाफ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (8) और राहुल द्रविड़ (7) उनसे आगे हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने बाद भारतीय टीम को 25 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। जिसके बाद रोहित ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 109 गेंदों में 136 रन की साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार