India vs Afghanistan: भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शनिवार (6 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। गिल ने 143 गेंदों में नाबाद 103 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का जड़ा। इस शतकीय पारी के साथ गिल ने खास रिकॉर्ड्स बना दिए।
गौतम गंभीर की बराबरी की
बतौर भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में गिल संयुक्त रूप से 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इंटरनेशनल करियर में 20वां शतक जड़कर उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की बराबरी की और चेतेश्वर पुजारा (19) का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसके अलावा बतौर कप्तान यह उनका छठा टेस्ट शतक है।
बाबर आजम की बराबरी
26 साल की उम्र तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में गिल संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस मामले में बाबर आजम की बराबकी की है।
बतौर कप्तान 1000 टेस्ट रन
गिल ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं और यह मुकाम हासिल करने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, एमएस धोनी, सुनील गावस्कर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, मंसूर अली खान पटौदी, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, कपिल देव और रोहित शर्मा ने ही ऐसा किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले दिन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं। जिसमें गिल के अलावा केएल राहुल ने 165 गेंदों में 100 रन, साईं सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81रन और ऋषभ पंत ने 70 गेंदों में नाबाद 50 रन की पारी खेली।